कांड्रा/ Bipin Varshney किशोर संघ कांड्रा कॉलोनी में गणेश पूजा की तैयारी जोरों पर है. शुक्रवार को पंडाल निर्माण से पहले भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

पंडित श्यामा पद बनर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा- अर्चना कर भूमि पूजन कराया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संघ के संरक्षक राजगोपाल वार्ष्णेय मौजूद थे. संघ के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि वर्ष 1985 से यह पूजा भव्य और धूमधाम से मनाई जा रही है. इस वर्ष भी गणेश पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर होगा. पंडाल निर्माण के लिए विशेष रूप से बंगाल के कारीगर बुलाए गए हैं. गणेश पूजा 27 अगस्त को आयोजित होगी, जबकि विसर्जन 7 सितंबर को किया जाएगा. पूजा से पूर्व पंडाल का उद्घाटन होगा और 27 अगस्त को पूजा के साथ हजारों श्रद्धालुओं को महाप्रसाद भोग कराया जाएगा. हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.
भूमि पूजन कार्यक्रम में अध्यक्ष नीरज सिंह, धीरज सिंह, सूरज सिंह, सुबीर महतो, प्रकाश, अजय, अंशु, विवेक, साहिल, नीलकमल, ध्रुव, अनिकेत, देवजीत, आयन, किशन, सागर, मिहिर, आदित्य, उज्जवल, नितेश सहित कमिटी के कई सदस्य उपस्थित थे.

