कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत कालाझोर गांव में बुधवार दिन करीब 11:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
मृतक की पहचान सुखदेव महतो के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गिट्टी अनलोड कर लौट रहा ट्रैक्टर चालक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना गंभीर था कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिल सका. घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई थी. पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
