कांड्रा: श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी, कांड्रा कॉलोनी में दुर्गोत्सव के दौरान बंगाल से आईं मैजिशियन महुआ ने अपनी जादुई कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. उनके एक से बढ़कर एक जादुई करतब देखकर बच्चे खासे उत्साहित नजर आए. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खूब आनंद उठाया, वहीं बड़ों ने भी जादू के इस अनोखे प्रदर्शन का लुत्फ लिया.



मैजिशियन महुआ ने अपनी कला और हुनर से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया. उनके जादुई करतबों ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और अन्य लोगों का ध्यान आकर्षित किया. पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और मनोरंजन का माहौल बना रहा.

इस अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी, कांड्रा कॉलोनी के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांड्रावासियों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया. दुर्गोत्सव के अवसर पर आयोजित इस मनोरंजक कार्यक्रम ने पूजा पंडाल में उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

