कैमूर: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कैमूर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम अलर्ट मोड में है. मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित उत्पाद चेकपोस्ट पर टीम ने शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की.


जांच के दौरान यूपी से बिहार आ रही एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया. ट्रक के ऊपर छत पर और केबिन में तहखाना बनाकर छिपाई गई 1125 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. शराब को जब्त कर चालक अरुण यादव (पिता–रामकुंवर, निवासी सुरहरपुर, मोहम्दाबाद, गोहना, जिला–मऊ, यूपी) को गिरफ्तार किया गया.
उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार ने बताया कि बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए समेकित जांच चौकी मोहनिया पर कड़ी वाहन जांच की जा रही थी. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई शराब तस्करी रोकने के अभियान के तहत की गई है और आगे की जांच जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
