कैमूर: जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. दोपहर 1 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में औसतन करीब 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 50.91 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि मोहनियां में 50.69 प्रतिशत, भभुआ में 49.42 प्रतिशत और रामगढ़ में 47.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद है. सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
