कैमूर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए कैमूर जिले की पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में मोहानिया समेकित जांच चेकपोस्ट पर बुधवार को एक ट्रक को जब्त किया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब मिली.

अधीक्षक मद्य निषेध ने बताया कि चेकपोस्ट पर ट्रक की जांच के दौरान कुल 100 पेटी यानी लगभग 915 लीटर शराब बरामद की गई. इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि चुनावी माहौल में शराब तस्करी और अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.
जिले में अन्य चेकपोस्टों पर भी सख्त जांच अभियान जारी है और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने में सतर्क रहें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
