जमशेदपुर: गणेश महाली के भाई कार्तिक महाली की पत्नी के श्राद्ध कर्म में शुक्रवार को कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं. इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान तथा भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सावन गुप्ता भी शामिल हुए और शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट की.

विज्ञापन
विदित हो कि पिछले दिनों कार्तिक महाली की पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया था. श्राद्ध कर्म के दौरान उपस्थित अतिथियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन
