पटना: केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी आज पटना से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर मांझी ने कहा कि इस विषय पर फैसला जल्द होने वाला है. उन्होंने बताया कि इस मामले में यहां पटना में भी चर्चा हुई है और दिल्ली में भी सभी एनडीए के वरिष्ठ नेता इस विषय पर बैठकर निर्णय करेंगे.

मांझी ने कहा कि एनडीए के अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा सीट शेयरिंग के संबंध में जो निर्णय लिया जाएगा, उसे सभी नेताओं को मानना ही पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि सीटों की संख्या पर मुझे फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हम अनुशासित लोग हैं और जिस सीट पर हमारा नाम आएगा, उसी पर कार्य करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हम पूरे अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.
इस दौरान मांझी का रवैया संतुलित और अनुशासनप्रिय रहा, और उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए के भीतर सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा. सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर जल्द ही सभी फैसले दिल्ली में अंतिम रूप ले लेंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
