जमशेदपुर: झारखंड में 25 नवंबर के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर- पश्चिमी हवा के असर से प्रदेश में ठंड की तीव्रता बढ़ गई है. पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. अगले दो दिनों में पारा और नीचे जा सकता है.

विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है, जिससे कड़ाके की ठंड से मामूली राहत मिलेगी. सुबह के समय कोहरा और धुंध छाने की संभावना है.
जमशेदपुर और आसपास के बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी है और लोग घरों के बाहर अलाव जलाकर ठंड से बच रहे हैं.

विज्ञापन
