जमशेदपुर: आठ साल बाद झारखंड में होने जा रहे स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. सोमवार को प्रत्याशी मनोज कुमार चौबे ने जमशेदपुर एवं सरायकेला के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की. बैठक में सरायकेला जिला बार एसोसिएशन, घाटशिला अनुमंडल बार एसोसिएशन, जमशेदपुर बार एसोसिएशन एवं घाटशिला बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण शामिल रहे.

अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया.
प्रत्याशी मनोज कुमार चौबे का क्रमांक संख्या 41 है. उनके प्रस्तावक अधिवक्ता माधव प्रसाद, झारखण्ड हाई कोर्ट, हैं. सहायक के रूप में गौतम कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार चौबे, नीरज कुमार, शिवप्रिम सिंह एवं ललन पाण्डेय सक्रिय भूमिका में हैं.
बैठक के दौरान मनोज चौबे ने अधिवक्ता सुरक्षा कानून, और झारखंड के अधिवताओ के लिए विशेष पैकेज की मांग को मुख्य मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिवक्ताओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है. जमशेदपुर कोर्ट से दीपक ओझा, मनोज साहू, आलोक सिंह, निशांत गुप्ता, विकास कुमार, सुजीत साहु, संतोष कुमार, किशन लाल, शशि शर्मा, विकास पासवान एवं विष्णु गर्ग बैठक में उपस्थित रहे. वहीं सरायकेला कोर्ट से वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश, अंकित कुमार, अरुण कुमार सिंह, सुनीत कर्मकार एवं संजीव कुमार शामिल हुए. सभी अधिवक्ताओं ने मनोज कुमार चौबे को विजयी बनाने का भरोसा जताया.

