रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला बाल में जमशेदपुर एवं सरायकेला- खरसावां जिला से प्रतिनियुक्त पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक एवं सहायक अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को उनके गृह जिला में वापस करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसका आदेश पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक को प्रेषित कर दिया गया है.

जारी आदेश के तहत सरायकेला- खरसावां जिला के तीन इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, राजू एवं अंजनी कुमार वापस अपने गृह जिला में योगदान देंगे. वहीं जमशेदपुर की जेनेविभा लकड़ा अपने गृह जिला में योगदान देंगी. इन्हें 12 दिसंबर 2024 को उग्रवाद उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने हेतु प्रति नियुक्त किया गया था. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है. संभवत: गुरुवार को सभी पदाधिकारी अपने- अपने गृह जिला में योगदान देंगे.

