सरायकेला: झारखंड में आगामी 23 फरवरी को होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर कुछ शहरी मतदाताओं में SIR को लेकर शंका और भ्रम की स्थिति बनी हुई है. कई मतदाता यह मान रहे हैं कि उनका नाम मतदाता सूची से हट गया है और वे मतदान से वंचित रह जाएंगे.

हालांकि प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार झारखंड में फिलहाल SIR प्रभावी नहीं हुआ है और मतदाता सूची में कोई तब्दीली नहीं की गई है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान जो मतदाता सूची लागू थी, वही सूची इस निकाय चुनाव में भी प्रभावी रहेगी.
बताया गया है कि सरायकेला के तीनों शहरी निकायों में मतदाता सूची पूर्ववत है. केवल कुछ बूथों में बदलाव किया गया है. ऐसे में मतदाता अपने- अपने बीएलओ से संपर्क कर नए बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
इस बार निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे. प्रत्येक मतदाता को दो बैलेट पेपर दिए जाएंगे. एक मेयर या अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए और दूसरा पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए. मतदाताओं से अपील की गई है कि वे दिग्भ्रमित न हों और सही जानकारी लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की गई है.
देखिये video कैसे करें मतदान

