बोकारो: जिले के जरीडीह बाजार के कलाली रोड स्थित कावेरी मैरिज पैलेस और उसके सामने स्थित गोदाम से गुरुवार की शाम को कोलकाता एसटीएफ, रांची एटीएस, बेरमो थाना और गांधीनगर थाना के संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध हथियार फैक्ट्री और शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.

विज्ञापन
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार और शराब बरामद किया गया. बताया जाता है कि हथियार निर्माण के बाद बंगाल होते हुए बांग्लादेश भेजा जाता था. मिली जानकारी के अनुसार उक्त गन फैक्ट्री बहुत दिनों से चल रहा था और कोलकाता एसटीएफ को पूर्व से जानकारी मिल रही थी कि यहां गन फैक्ट्री संचालित हो रहा है. विदित हो कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी धनबाद के महुदा से कोलकाता एसटीएफ की सूचना पर एक गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था.

विज्ञापन
