रांची. झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी का डीआईजी बनाया गया है और चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है. अमित रेनू को चाईबासा का नया एसपी बनाया गया है. श्री सौरभ को देवघर एसपी और अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया है.

अनुराग गुप्ता को डीजीपी पद पर बनाए रखते हुए सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त किया गया है. प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सुमन गुप्ता को रेल एडीजी और प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है. मनोज कौशिक आईजी सीआईडी के प्रभार में रहेंगे. क्रांति कुमार गडीदेशी आईजी मानवाधिकार बनाए गए हैं. नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड का पदभार मिला है. शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया है. सुदर्शन मंडल आईजी मुख्यालय बनाए गए और जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे. सुनील भास्कर बोकारो जोनल आईजी बने हैं. पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया है.
संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया है. शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब और मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया है. नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है. अजीत पीटर डुंगडुंग को संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग बनाया गया है. दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच, अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी, कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद, पारस राणा को सिटी एसपी रांची (जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार), राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची (वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभाव) बनाया गया है. मनोज स्वर्गीयरी को जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट और मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया है. अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच और एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया है.
इस तबादला आदेश से स्पष्ट है कि रांची, चाईबासा, जमशेदपुर और बोकारो जैसे प्रमुख जिलों में नई जिम्मेदारियां देकर बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है.

