रांची: झारखंड में शुक्रवार सुबह से ही एकबार फिर से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी फिर से सक्रिय है. ईडी की टीम ने बड़का गांव की पूर्व विधायक सह कांगेस नेत्री अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के रांची, हजारीबाग और बड़कागांव सहित कई जगहों पर छापेमारी की है.

विज्ञापन
आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े मामले पर यह छापेमारी चल रही है. अंबा प्रसाद के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी, पंचम कुमार के बड़कागांव स्थित ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है. ईडी के इस कार्रवाई के बाद राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
