दुमका: झारखंड में शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग और ईडी ने कई राजनेता और कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी. जिसके बाद सूबे की सियासत गरमा गई है. दोपहर बाद उप राजधानी दुमका में भी आईटी ने दबिश दी.

विज्ञापन
जहां दुमका एसपी आवास के समीप स्थित परिषद उपाध्यक्ष विनोद लाल के आवास पर आईटी ने छापेमारी की. रेड के दौरान यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. किसी को भी विनोद लाल आवास के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार आईटी की टीम विनोद लाल के आवास पर कई कागजातों को खंगाल रही है. वैसे जिले के और भी कई सफेदपोश और विभागों के आलाधिकारी आईटी के निशाने पर हैं.
विज्ञापन

