चतरा: पुलिस ने एक पूर्व नक्सली को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से .315 बोर के दो देशी रायफल बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार पूर्व नक्सली का नाम सीकेन्द्र राम उर्फ जगदीश राम है, जो टंडवा थाना क्षेत्र के मिश्रौल गांव के खिखिर कोडा टोला का निवासी है.


पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी धनेश्वर साव ने आवेदन देकर सिकेंद्र व अन्य तीन अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया था. आवेदन में कहा गया था कि अपराधियों ने ग्रामीणों के साथ लूटपाट करने के नियत से मारपीट किया है. गिरफ्तार सिकेंद्र टीएसपीसी के एरिया कमांडर कबीर गंझू का सहयोगी भी रहा है. कबीर भी घटना में संलिप्त था. कबीर गंझू कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकला है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तारी के क्रम में अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद अपराधी के निशानदेही पर .315 बोर का दो देशी रायफल घटनास्थल के पास स्थित झाड़ी से बरामद किया गया. वहीं घटना में शामिल फरार आरोपी कबीर गंझु का मोटरसाईकिल भी कबीर के घर से बरामद किया गया है.

