रांची/ दिल्ली: झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन हो गया. उनका इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

विज्ञापन
चंद्रशेखर दुबे का जन्म 2 जनवरी 1946 को हुआ था. वे झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके थे और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे. ददई दुबे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे. वे मजदूर संगठन इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे. 2004 में उन्होंने धनबाद से सांसद के रूप में भी जीत दर्ज की थी. झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में वे ग्रामीण विकास मंत्री भी रहे. उनके निधन से राज्य की राजनीति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है.

विज्ञापन
