गिरिडीह: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित गिरिडीह- डुमरी रोड के बराकर नदी में देर रात पाइप लदा ट्रेलर पुल का रेलिंग तोड़ कर नदी मे जा गिरा. घटना कि जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी बराकर नदी पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से ट्रेलर के चालक को बचाने मे जुट गए. लेकिन नदी मे पानी का तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को ज़ब कोई सफलता नहीं मिला, तो चालक को किसी तरह ट्रेलर मे ही रहने दिया गया.

वहीं अहले सुबह ग्रामीण तैरते हुए ट्रेलर चालक तक पहुंच कर उसकी जान बचाई. जबकि पाइप लोड ट्रेलर अभी भी नदी मे ही समाया हुआ हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार पाइप लोड ट्रेलर गोड्डा से गिरिडीह होते हुए रांची जा रहा था. गोड्डा में मेगा सिंचाई लिफ्ट परियोजना के काम के बाद पाइप लेकर वापस रांची जा रहा था. इसी क्रम में देर रात ट्रेलर पुल के रेलिंग को तोड़ कर नदी मे जा गिरा.

