सरायकेला: झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक रविवार को परिसदन सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति विधायक उदय शंकर सिंह ने की. बैठक में खनन, प्रदूषण नियंत्रण, श्रम, नियोजन और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गई.

समिति ने अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए. औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट की स्थापना और पौधारोपण सुनिश्चित करने को कहा गया. श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी भुगतान और स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत रोजगार देने के निर्देश भी दिए गए.
बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाले बायो- मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निष्पादन पर भी जोर दिया गया. सभी विभागों को योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए.

