रांची: झारखंड कैडर की 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गुरुवार की रात जारी की गई.

विज्ञापन
तदाशा मिश्रा फिलहाल झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं. नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उन्हें राज्य पुलिस प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
इससे पहले राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. सरकार की ओर से इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है. अनुराग गुप्ता ने दो दिन पहले अपना इस्तीफा दिया था.

विज्ञापन
