आदित्यपुर: जयप्रकाश उद्यान निवासी अमित राय और श्रद्धा राय की पुत्री अदिति राय ने जेईई मेंस परीक्षा में 99.74 पर्सेंटाइल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. अदिति को कोल्हान की महिला टॉपरों में स्थान मिला है.

विज्ञापन
अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता और गुरुजनों को दिया है. उनके पिता टाटा ग्रोथ शॉप में मशीन शॉप के हेड के पद पर कार्यरत हैं. प्रतिदिन 6 से 7 घंटे नियमित अध्ययन करने वाली अदिति अब इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरु में दाखिले की तैयारी कर रही हैं.
अदिति की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन
