जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. एक घटना का खुलासा भी नहीं हो पाता है कि शहर में दूसरी वारदात सामने आ जाती है. ताजा मामला शहर के पोश इलाके न्यू टाउन का है, जहां दिनदहाड़े देर शाम एक विधवा आदिवासी महिला से 15 हजार रुपये की छिनतई कर ली गई.

पीड़िता न्यू टाउन निवासी सुनिता मुर्मू ने बताया कि वह गांधी मैदान के समीप स्थित एपेक्स इंस्टीट्यूट से अपनी बेटी उषा सोरेन को लेकर घर लौट रही थीं. जैसे ही वह एक्सचेंज गली स्थित ज्ञानोदय स्कूल के पास पहुंचीं, पहले से घात लगाए एक युवक ने जबरन उनका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गया.
पीड़िता ने बताया कि पर्स में 15 हजार रुपये नकद थे, जिसे उन्होंने घरेलू कार्य के लिए एटीएम से निकाला था. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इस संबंध में सुनिता मुर्मू ने जामताड़ा थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.

