जामताड़ा/ Manish Baranwal सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जामताड़ा के शिक्षक डॉ. अरूण कुमार वर्मा को परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा मित्र के रूप में सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें राज्यस्तरीय कार्यक्रम में रांची में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें परिवहन विभाग के अवर सचिव इरशाद आलम, संयुक्त परिवहन सचिव प्रदीप कुमार और परिवहन आयुक्त संजिव कुमार बेसरा मौजूद थे.

विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में डॉ. वर्मा के सड़क सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, जिले में किए गए निस्वार्थ और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई है. डॉ. वर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता फैलाने और संकट के समय नागरिकों की सहायता में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसे अत्यंत प्रशंसनीय और अनुकरणीय बताया गया है.

विज्ञापन
