जामताड़ा/ Manish Baranwal झारखंड राज्य योगासना संघ के तत्वावधान में जामताड़ा जिला योगासना संघ द्वारा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम राज्य के सभी 24 जिलों में एक साथ आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों और युवाओं में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है.

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार कर योग के महत्व को रेखांकित किया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य शरीर की लचीलापन बढ़ाना, मानसिक एकाग्रता को मजबूत करना तथा समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाना बताया गया.
जिला अध्यक्ष सरोज ने कहा कि सूर्य नमस्कार वजन घटाने में सहायक है, पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पूरे शरीर को ऊर्जावान व तनावमुक्त रखता है. उन्होंने बताया कि यह हृदय स्वास्थ्य और त्वचा के लिए भी अत्यंत लाभकारी है.
मौके पर जिला योगासन संघ के सचिव दीपक रजक सहित सरोज कुमार, चंद्रशेखर सिंह, रूपेश कुमार, चंदन कुमार सिंह, त्रिलोचन पांडे, दिलीप सिंह, अशोक तिवारी, उत्तम नरनोलिया, राकेश अग्रवाल, अशोक बर्मन, वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण कुमार मंडल, मदन वर्मा, संजय रवानी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

