जामताड़ा/ Yogesh Kumar प्रखंड के शहरपुरा पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर मूसा टोला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं. शुक्रवार को ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण स्थल पर न तो योजना की जानकारी है और न ही किसी प्रकार का बोर्ड लगाया गया है, जिससे निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर संदेह होता है.

ग्रामीणों का आरोप है कि शुरू से ही निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है. भवन अब तक पूरा नहीं हुआ है लेकिन आनन-फानन में रंगाई-पुताई की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि छत की ढलाई में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है. सीमेंट और गिट्टी की मात्रा मानकों के अनुसार नहीं थी, जिससे छत से बारिश का पानी टपकने लगा है. शिकायत करने पर केवल सतही मरम्मत कर दी गई लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार नहीं हुआ.
इस निरीक्षण में संजय हांसदा, रविसर मुर्मू, नमस्ते हेंब्रम, मंगल मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. उन्होंने आशंका जताई कि यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो कुछ वर्षों में भवन जर्जर हो जाएगा, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडराएगा और सरकारी राशि का दुरुपयोग भी होगा.
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा दोषी एजेंसी पर कार्रवाई की जाए. साथ ही चेतावनी दी है कि सुधार नहीं होने पर वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करेंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
