जामताड़ा/Manish Barnwal उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आहुत किया गया.

बैठक के दौरान बताया गया कि उक्त योजना के तहत जिले में 09 विद्यालय चयनित किए गए हैं. जिसके लिए बजटरी प्रोविजन के आलोक ने आवंटन के विरुद्ध चयनित विद्यालयों के समग्र विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक विमर्श किया गया.इस क्रम में बताया गया कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाएगा, जिसमें बच्चे से संबंधित बेसिक विवरणी के साथ साथ स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े विवरण होंगे.
उपायुक्त ने विद्यालय को अच्छे वातावरण में सुसज्जित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर कई जरूरी दिशा निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग के द्वारा जेएसएलपीएस के अंतर्गत चयनित एसएचजी ग्रुप को प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन दिया गया है.सभी 09 विद्यालयों में बच्चों को एक जैसा यूनिफॉर्म देने के लिए आप कल्याण विभाग एवं जेएसएलपीएस से संपर्क कर उन्हें कार्यादेश दे सकते हैं, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा एवं बच्चों को अच्छी गुणवत्ता का पोशाक भी दिया जाएगा.
वहीं उपायुक्त ने पीएम श्री योजना के तहत तय पैरामीटर के अनुरूप विद्यालय में आवश्यक बदलाव के साथ साथ सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी विद्यालयों में प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा योजना से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए दिशा निर्देश दिए. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
