जामताड़ा: नगर पंचायत के 16 वार्ड तथा मिहिजाम नगर परिषद के 20 वार्डों के लिए मतों की गिनती जारी है. प्रथम चरण में कई वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. जामताड़ा नगर पंचायत में वार्ड 1 से विजय कुमार रावत, वार्ड 2 से ज्योत्स्ना देवी, वार्ड 3 से उत्तम रवानी, वार्ड 4 से अजय सिंह, वार्ड 6 से संगीता दास, वार्ड 7 से अशोक कुमार साव तथा वार्ड 8 से हारनाथ गोंड, विजयी घोषित किए गए हैं.

विज्ञापन
वहीं मिहिजाम नगर परिषद में वार्ड 1 से विष्णु देव मुर्मू, वार्ड 2 से झिमली मजूमदार , वार्ड 3 से मनीषा महतो, वार्ड 4 से शंकर पंडित तथा वार्ड 5 से मुमताज़ बानो ने विजय प्राप्त की है.
जामताड़ा नगर पंचायत तथा मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए मतगणना अभी प्रारंभ नहीं हुई है. अध्यक्ष पद के परिणाम की घोषणा बाद में की जाएगी.

विज्ञापन
