जामताड़ा/Yogesh kumar झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया. यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत लोकोनिया विद्यालय से विश्वनाथ टोला तक निर्माण होना है. यह सड़क आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थित है, जिसकी लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही थी.

सड़क निर्माण पूर्ण होने पर हजारों आदिवासी ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि “वर्तमान सरकार मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है. हमारा लक्ष्य है कि हर क्षेत्र में बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ. वही मंत्री ने कहा कि यह सडक दिवंगत ओपिन दास को समर्पित हैं. उन्होंने इस सड़क के लिए कई बार मांग किया था.
इसी बीच मंत्री ने सऊदी अरब में मक्का से मदीना उमरा जा रहे हज यात्रियों की बस दुर्घटना की खबर पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा— “हज कमेटी का अध्यक्ष होने के नाते यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है. मैं लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूँ. यह भी जांच की जा रही है कि झारखंड के कोई यात्री इस दुर्घटना का हिस्सा थे या नहीं.
मंत्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि 42 लोगों की मृत्यु की खबर से वे अत्यंत व्यथित हैं. उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और पीड़ित परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की.
मंत्री इरफान अंसारी शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आदिवासी आदिम जनजाति क्लब लोकोनिया की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट खेल का शुभारंभ किया. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. वही मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने फ़ुटबॉल को किक मारकर खेल की शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया. वही इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, कमरुद्दीन अंसारी, संजय दास, याकूब अंसारी, सुशांत मंडल, अजहरुद्दीन अंसारी, आरसी, मोबासिर नवाज़, नईम अंसारी, निशापति हांसदा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
