जामताड़ा/ Yogesh Kumar पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए एक अंतरजिला चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस अभियान में गिरोह के मास्टरमाइंड सहाबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक सहयोगी अब भी फरार है.

जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगोरी और थाना प्रभारी जामताड़ा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 19 अक्टूबर की शाम करीब 5:55 बजे पोसोई मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान नारायणपुर की ओर से आ रही एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन संख्या JH21I-6959) को रोक गया. बाइक पर सवार दो युवकों में से एक मौके से खेत की ओर भाग गया, जबकि चालक को पुलिस ने दबोच लिया.
गिरफ्तार युवक की पहचान मकसुद अंसारी उर्फ बहिरा उर्फ मधुलिया, पिता हारुन अंसारी, निवासी दिधारी, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा के रूप में हुई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी जैनुल अंसारी उर्फ नचनिया (फरार) के साथ मिलकर विभिन्न जगहों से बाइक चोरी करता था और उन्हें सहाबुद्दीन अंसारी (उपरभीठरा, थाना करमाटांड़) तथा बकरीद मियां (सुकटुडीह) को बेचता था.

पुलिस ने छापेमारी कर सहाबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर अब तक 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सहाबुद्दीन अंसारी के खिलाफ पूर्व में भी जामताड़ा थाना कांड संख्या 210/2024 दर्ज है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
