जामताड़ा: शनिवार को उपायुक्त रवि आनंद ने जिला मुख्यालय में अग्निशामक कार्यालय के समीप स्थित दिशोम गुरु डिजिटल पुस्तकालय का निरीक्षण किया और टेस्टिंग कार्यों का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने परिसर में आए विभिन्न विद्यालयों के छात्रों से बातचीत कर कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर बच्चों ने बखूबी दिए.

उपायुक्त ने कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ही विकसित की गई है. लाइब्रेरी का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा, फिलहाल यह टेस्टिंग फेज में है. इस दौरान इंटरनेट, बिजली और अन्य उपकरणों से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को ठीक किया जाएगा.
दिशोम गुरु शिबू सोरेन डिजिटल लाइब्रेरी में 50 कंप्यूटर की डिजिटल लैब विकसित की गई है, जिसमें एक साथ 50 बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे. लाइब्रेरी में मैनुअल सिस्टम के साथ-साथ डिजिटल कोर्स और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी बेहतर तैयारी कर सकें और रोजगार के अवसर बढ़ा सकें.
आने वाले समय में इस लाइब्रेरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, चैटजीपीटी और अन्य डिजिटल टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि लक्ष्य है कि जिले के बच्चे डिजिटल शिक्षा में पीछे न रहें और सुरक्षित, स्वावलंबी बनकर देश की प्रगति में योगदान दें.
इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार, एनआईसी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी, साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे.
देखें video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
