जामताड़ा/ Yogesh Kumar शनिवार को जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने महिला थाना और एससी/ एसटी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाने में रखे गए अभिलेखों की गहन जांच की गई और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई.

महिला संबंधित अपराध और महिला प्रताड़ना से जुड़े मामलों के निष्पादन की स्थिति की जांच करते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए और पीड़िताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए.
जिन अभिलेखों में कमी पाई गई, उन्हें शीघ्र अद्यतन करने के आदेश दिए गए. साथ ही महिला थाना प्रभारी को पिंक पेट्रोलिंग के तहत क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमण कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने तथा उनके निगरानी के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
