जामताड़ा: बचपन प्ले स्कूल जामताड़ा में शनिवार को रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में सजकर अद्भुत प्रस्तुतियां दीं. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाना था.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिन्मय भट्टाचार्य उपस्थित थे. उन्होंने बच्चों की कला, प्रस्तुति और उत्साह की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया. बच्चे राष्ट्रीय नेता, डॉक्टर, पुलिसकर्मी, पर्यावरण संरक्षक, कार्टून चरित्र और पौराणिक किरदारों के रूप में सजे नजर आए.
प्रतिभागियों ने ‘स्वच्छ भारत’ और ‘पर्यावरण संरक्षण’ जैसे सामाजिक संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया. पूरे आयोजन के दौरान बच्चे अपने-अपने किरदार को जीते हुए मंच पर आत्मविश्वास के साथ संवाद बोलते दिखाई दिए.
मुख्य अतिथि चिन्मय भट्टाचार्य ने अभिभावकों से कहा कि कला और रचनात्मकता बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए माता-पिता को इसे प्रोत्साहित करना चाहिए.
प्रतियोगिता के अंत में बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए. इस अवसर पर स्कूल की काउंसलर स्नेहा रॉय ने कहा कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो बच्चों को मंच भय से दूर कर अपने विचार निडरता से व्यक्त करने का अवसर देती है. स्कूल प्रबंधन ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
