जामताड़ा/ Yogesh Kumar शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में मासिक प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान जिले में नवंबर माह में विभिन्न विभागों द्वारा की गई उपलब्धियों और प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम में जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता भी मौजूद रहे.

उपायुक्त रवि आनंद ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 48,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 22% आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है. शेष करीब 35,000 आवेदन लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र निपटाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में ए, बी और सी श्रेणी के पर्यटक स्थलों की पहचान की गई है और इन्हें विकसित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. इसी क्रम में नारायणपुर के कर्मदाह घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी विभाग को भेजा जाएगा.
वहीं पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने बताया कि 63 निगरानी प्रस्ताव उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं. अनुमोदन के बाद दो कांडों में नामजद अपराधियों को प्रत्येक माह थाना में हाजिरी देनी होगी. इस प्रणाली के दायरे में साइबर अपराधियों को भी शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले महीने लंबित मामलों की संख्या 550 थी, जिसे कम करके 450 कर दिया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
