जामताड़ा/ Jayant Pramanik जिले से सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. जिले के जाने- माने सामाजिक कार्यकर्ता समसुल खान को नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है. उनकी यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय सचिव ऐहतेशामुल मिर्जा द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई है. समसुल खान की नियुक्ति से जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है.

रविवार को जामताड़ा के नामूपाड़ा स्थित संगठन कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ऐहतेशामुल मिर्जा ने समसुल खान को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान उन्हें माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया.
नियुक्ति के बाद समसुल खान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में मानवाधिकारों की रक्षा करना, सामाजिक न्याय को मजबूत करना तथा संविधान की मूल भावना को आम लोगों तक पहुंचाना है. उन्होंने यह भी कहा कि आज समाज में भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बाल शोषण और सामाजिक भेदभाव जैसी कई समस्याएं मौजूद हैं. ऐसे मामलों में संगठन पीड़ितों की आवाज बनने का काम करेगा और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ऐहतेशामुल मिर्जा ने कहा कि नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट देशभर में मानवाधिकारों की रक्षा और जागरूकता फैलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि समसुल खान प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे और जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे.
इस मौके पर अकबर अंसारी. इमरान अंसारी. मजहर अंसारी. राजाबाबू. समसुद्दीन अंसारी. गुलाम अंसारी. मुकेश मिर्धा. सोहेल अंसारी. मो. सद्दाम अंसारी. जमशेद अंसारी. मकसूद अंसारी. सबीर अंसारी. शौकत अंसारी और जुबेर अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे.

