जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के दुलाडीह गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय मुन्ना यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. मुन्ना यादव नारायणपुर से अपने घर जा रहे थे.

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया. घायल युवक का इलाज तत्काल सीएचसी नारायणपुर में किया गया. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं.

विज्ञापन
