जामताड़ा: जिले के नाला थाना क्षेत्र में बीते कई महीनों से बालू की अवैध तस्करी बढ़ती ही जा रही है. बेलगाम ट्रक और गाड़ियां सड़कों पर तेज़ रफ्तार से दौड़ते देखी जा रही हैं. इस मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने शुक्रवार को सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि “राज्य में झामुमो सरकार आने के बाद नाला क्षेत्र के प्लास्थली, सुल्तानपुर, कास्ता, चीचूरबिन, महेशमुंडा, बाँखेत समेत कई घाटों से हर रात 8 बजे के बाद ट्रकों में बालू की अवैध निकासी धड़ल्ले से जारी है.”

मंडल ने आरोप लगाया कि इन ट्रकों के जरिए बालू की खेप पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश भेजी जा रही है, जिससे राज्य सरकार को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर वे जिला उत्खनन पदाधिकारी से मिलने गए थे, परंतु मुलाकात नहीं हो सकी. इसके बाद उन्होंने माइनिंग इंस्पेक्टर को पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी दी और अवैध घाटों की सूची सौंपी.
भाजपा नेता ने तस्करों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाया तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
