जामताड़ा/Yogesh kumar में आदिवासी एवं गरीब महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। लाइफ चाइल्ड एजुकेशन वेलफेयर नामक एनजीओ पर प्रति व्यक्ति 31,000 रुपये लेकर कुल 117 लोगों से लगभग 36 लाख रुपये ठगने का आरोप है। संस्था की जिले में 24 शाखाएँ संचालित बताई गई थीं, जहां महिलाओं को शिक्षिका बनाने का दावा किया जाता था।

शिकायत पर एसडीओ अनंत कुमार ने जांच की और संस्था का रजिस्टर व दस्तावेज संदिग्ध पाए। एनजीओ के संचालक धीरज कुमार गुप्ता (निवासी बिहार, गोपालगंज) को गिरफ्तार कर नगर थाना को सौंप दिया गया तथा कार्यालय को सील कर दिया गया है। मामले में जामताड़ा थाना में कांड संख्या 127/25 दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रशासन ने इसे गंभीर मामला बताते हुए आगे विस्तृत जांच की बात कही है।

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
