जामताड़ा/ कुंडहित संवाददाता: शुक्रवार को जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड के अमलादही पंचायत अंतर्गत ग्राम फराकुशूम में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा से संबंधित बटाईदारी किसानों से संघर्ष कोष हेतु धान कलेक्शन किया गया. साथ ही आगामी 12 फरवरी को श्रमिक डेट यूनियन की हड़ताल में झामस अपना समर्थन देगी इसका निर्णय भी लिया गया.

सभी प्रखंड में ग्रामीण गरीबों को लेकर मनरेगा को फोकस कर उतरा जाएगा और दो घंटे का जाम रहेगा. मौके पर उपस्थित झामस के राष्ट्रीय कमेटी मेंबर सह झामस के जामताड़ा जिला सचिव कामरेड सोमलाल मिर्धा ने कहा कि मजदूर विरोधी काले कानून श्रम कोड को वापस लिया जाए, 44 श्रम कानून को बहाल किया जाए, वीबी जी राम जी कानून तुरंत लागू किया जाए.
उन्होंने आगे कहा कि मनरेगा समेत तमाम कार्यों में न्यूनतम दैनिक मजदूरी 750 रुपये की व्यवस्था की जाए, बिचौलिया ठेकेदार और अधिकारियों का हस्तक्षेप बंद किया जाए, ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य व्यवस्था और राशन आवास की गारंटी हो.
सोमलाल मिर्धा ने यह भी कहा कि ग्रामीण मजदूरों के लिए 200 दिन रोजगार और पेंशन की व्यवस्था, प्रवासी मजदूरों के लिए नीति कार्य सुरक्षा और दुर्घटना बीमा 10 लाख रुपये की योजना लागू की जाए.
बटाईदारी किसानों को प्रमाण पत्र, खाद, बीज, कृषि लोन, बिजली और पानी उपलब्ध कराया जाए. झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा इन तमाम मांगों को लेकर 12 फरवरी को भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी कर रही है. मौके पर झामस के राष्ट्रीय कमेटी मेंबर कामरेड सोमलाल मिर्धा के अलावा झामस की जामताड़ा जिला कमेटी अध्यक्ष सर्वैश्वर टुडू, पवन टुडू, लादो मुर्मू, लखिंद मिर्धा, साहेवधन सोरेन, दियासी मरांडी, गिरीश हेंब्रम, सुनील मुर्मू, श्रीजल हेंब्रम, तपन मुर्मू आदि उपस्थित थे.

