जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के लिए खेल जगत से एक गर्व की खबर सामने आई है. जामताड़ा जिला खो- खो संघ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रीतम मुर्मू का चयन झारखंड राज्य खो- खो टीम में हुआ है. यह टीम 11 जनवरी से 15 जनवरी तक तेलंगाना के काजीपेट शहर में आयोजित 58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेगी.

इस संबंध में जानकारी देते हुए जामताड़ा जिला खो- खो संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि प्रीतम मुर्मू जिले के एकमात्र बालक खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है. उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है.
खिलाड़ी के चयन पर जामताड़ा जिला खो- खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी, मुख्य संरक्षक अजय चंद्र सिंह, संरक्षक श्यामल मंडल, वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की. मौके पर उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कमलेश मंडल, दीनबंधु सिंह, संयुक्त सचिव अनीश रंजन, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, सह कोषाध्यक्ष आकाश साव, सदस्य राज कुमार, सुभाष, रामजीत मुर्मू सहित खिलाड़ी के अभिभावक भी उपस्थित रहे. सभी ने प्रीतम मुर्मू को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

