जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया पंचायत अंतर्गत कासियाटांड़ गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां 12 वर्षीय बालक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान महादेव मंडल के पुत्र के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे बालक शौच के लिए घर से निकला था. रेलवे स्टेशन के बगल में बने एक गहरे गड्ढेनुमा तालाब में वह फिसलकर गिर गया. आसपास के लोगों ने शोर सुनकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ग्रामीणों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला.
घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि यह गड्ढा काफी दिनों से खुला पड़ा था, जिसकी वजह से पहले भी कई बार दुर्घटनाएं टल चुकी हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गड्ढे की घेराबंदी तुरंत की जाए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
