जामताड़ा/ Yogesh Kumar पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र में बड़ी साइबर कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस निरीक्षक चंद्रमणि भारती के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने ग्राम सामुकपोखर और जियाजोरी स्थित राजाबांध तालाब के पास छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश कुमार मंडल (ग्राम सामुकपोखर) और पवन मंडल (ग्राम मटांड़, सुखलटांड़ टोला) के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से ₹9,91,000 नकद, 5 मोबाइल, 6 सिम कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, 3 चेकबुक, 1 आधार कार्ड और 2 लैपटॉप बरामद किए हैं.

एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से साइबर थाना में मामले दर्ज हैं. रितेश मंडल पर केस संख्या 52/22 और पवन मंडल पर केस संख्या 33/22 दर्ज है. दोनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं और रिहाई के बाद फिर से साइबर ठगी में संलिप्त हो गए.
पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सएप पर Electricity Bill या RTO E-Challan के नाम पर नकली APK फाइल भेजते थे. जैसे ही कोई व्यक्ति यह फाइल डाउनलोड करता, उसके मोबाइल की निजी जानकारी चोरी हो जाती और ई-वॉलेट के माध्यम से ठगी की जाती. यह फर्जी ऐप अपराधी ₹10,000 में खरीदते थे. गिरफ्तार आरोपियों का साइबर अपराध नेटवर्क पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश और असम तक फैला हुआ था.
एसपी राजकुमार मेहता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि साइबर अपराधी मुख्यधारा में वापस नहीं लौटे तो उनकी गाड़ी, बंगला और बैंक बैलेंस जैसी बेनामी संपत्तियां कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर ली जाएंगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
