जामताड़ा/ Manish Baranwal ओम प्रकाश कबड्डी एकैडमी भारत द्वारा मंगलवार की संध्या में खिलाड़ियों के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया. यह सम्मान समारोह हाल ही में गढ़वा में 6 से 7 दिसंबर तक आयोजित 19वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में किया गया.

इस प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले का प्रतिनिधित्व एकैडमी के खिलाड़ियों ने किया था और उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत जामताड़ा ने पूरे राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसी उपलब्धि पर खुशी प्रकट करते हुए सचिव सह हेड कोच राज कमल सिंह और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों ने रितेश कुमार, छोटू दास, प्रिंस चौधरी, यश राज गुप्ता, दीपंकर सिंह और पीयूष यादव को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया.
कार्यक्रम में उपस्थित एकैडमी के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी. उन्होंने एकैडमी में अभ्यासरत सभी खिलाड़ियों से आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
