जामताड़ा: जिले के नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसुमनगर गांव में गुरुवार को 38 वर्षीय उत्तम गोरांई का शव घर के अंदर पंखे से फंदे पर लटका मिला. घटना की जानकारी मिलने के बाद नाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया.


विज्ञापन
नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि परिजनों से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. फिलहाल घटना को लेकर परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है और न ही थाने में कोई लिखित शिकायत दी गई है.
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

विज्ञापन
