जामताड़ा/ Manish Barnwal: आगामी जामताड़ा नगर पंचायत (वार्ड 01 से 16 तक) के वार्ड पार्षद चुनाव 2026 को लेकर चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया पूरी हो गई है. कुल 49 प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह सौंपे गए हैं. इस दौरान अलग- अलग वार्ड के प्रत्याशियों को अलमारी, बेबी वॉकर, बल्ला, मोतियों का हार, साइकिल पंप और ब्लैक बोर्ड जैसे अनोखे चुनाव चिन्ह दिए गए हैं.

वार्ड 01 में चंडी दास भंडारी को अलमारी, पुतुल देवी को बेबी वॉकर और विजय कुमार राउत को बल्ला आवंटित किया गया. वार्ड 02 में ज्योत्सना देवी को अलमारी और सरस्वती देवी को बेबी वॉकर मिले. वार्ड 03 के प्रत्याशी उत्तम कुमार रवानी को अलमारी और कुंदन कुमार महतो को बेबी वॉकर मिला.
वार्ड 04 में अजय सिंह को अलमारी और राजेश कुमार यादव को बेबी वॉकर मिले. वार्ड 05 में आरती कुमारी को अलमारी, किरण देवी को बेबी वॉकर और पूजा कुमारी को बल्ला आवंटित किया गया.
वार्ड 06 में अरुण कुमार दास को अलमारी, जीतन दास को बेबी वॉकर, पूजा कुमारी को बल्ला, पुष्पा कुमारी को मोतियों का हार, वरुण दास को साइकिल पंप, श्याम सुंदर दास को ब्लैक बोर्ड और संगीता दास को डबल रोटी चिन्ह मिला. वार्ड 07 में अशोक कुमार साव को अलमारी, गीता देवी को बेबी वॉकर, गौर बाउरी को बल्ला, पार्थो बाउरी को मोतियों का हार और राजू कुमार दे को साइकिल पंप मिला. वार्ड 08 के भुवनचंद्र धीवर को अलमारी, राजकुमार धीवर को बेबी वॉकर और हरनाथ गण को बल्ला आवंटित किया गया.
वार्ड 10 में कल्पना कुमारी को अलमारी, ज्योत्सना सिंह को बेबी वॉकर, बबली भक्त को बल्ला, बेगम बीबी को मोतियों का हार और रिंकू कर को साइकिल पंप चिन्ह मिला. वार्ड 11 में चंचल दास को अलमारी और मधुसुदन चंद्र को बेबी वॉकर मिले. वार्ड 12 में आलोक किस्कू को अलमारी और बलदेव मोहली को बेबी वॉकर आवंटित किया गया.
वार्ड 13 में अंजू को अलमारी, निशिकला दास को बेबी वॉकर, नीतू कुमारी को बल्ला, सीमा ब्लेक को मोतियों का हार और सुनिका देवी को साइकिल पंप मिला.
वार्ड 14 में दीनबंधु सिंह को अलमारी, फ्रेंकलिन ब्लेक को बेबी वॉकर, वीरेंद्र प्रसाद को बल्ला और संतोष मुखर्जी को मोतियों का हार दिया गया. अंत में वार्ड 16 में नाजिया खातून को अलमारी और शिखा रानी मंडल को बेबी वॉकर चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया.
इस प्रकार सभी वार्डों में प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही चुनावी रणभूमि पूरी तरह तैयार हो गई है. 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी.

