जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के कर्माटांड़ बस्ती, हुसैनी मोहल्ला सहित कई इलाकों में ईद के पवित्र पर्व से पहले जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े और घरेलू राशन का वितरण किया गया.


विज्ञापन
यह कार्यक्रम नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट के प्रदेश महासचिव अकबर अंसारी और प्रदेश महामंत्री समसुल खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर- घर जाकर गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच सूट, साड़ी और घरेलू राशन का वितरण किया, ताकि वे भी ईद का त्योहार खुशी और सम्मान के साथ मना सकें.
वितरण कार्यक्रम के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. कई परिवारों ने इस पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से जरूरतमंद परिवारों को त्योहार के समय बड़ी राहत मिलती है और समाज में भाईचारा मजबूत होता है.

विज्ञापन
