जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने शनिवार को नाला प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जमीनी स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय में रिकॉर्ड का निरीक्षण किया और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर कार्यालय पहुंचे और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें.

कुलडंगाल पंचायत में उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत नव निर्मित घरों के लाभुकों को गृह प्रवेश कराया. बादलपुर गांव में आम बागवानी योजना का निरीक्षण करते हुए उन्होंने किसानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया.
मध्य विद्यालय बादलपुर के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, छात्र उपस्थिति और पंजी संधारण में कई अनियमितताएं पाई गईं. उपायुक्त ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
देवलेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद उपायुक्त ने मंदिर को “सी” ग्रेड से “बी” ग्रेड पर्यटन स्थल के रूप में शामिल करने का आश्वासन दिया. साथ ही मंदिर परिसर में चहारदीवारी निर्माण हेतु स्थल चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए.
कुंजबोना में आदि सेवा केंद्र का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद किया और कहा कि गांव की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएं तथा ग्राम सभा में पारित कराकर उन्हें लागू किया जाए ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता प्राथमिकता होनी चाहिए. इस अवसर पर बीडीओ नाला आकांक्षा कुमारी सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
