जामताड़ा: पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देशन में पुनि. मो० फारूख के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम में थाना प्रभारी बागडेहरी प्रदीप राणा, सअनि० कमल बाखला एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

बागडेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट बड़तला (मुड़ाबेडिया-बागडेहरी रोड) के पास की गई छापेमारी में पश्चिम बंगाल निवासी साइबर अपराधी निताई घोष (उम्र 20 वर्ष), पिता सौतम घोष, ग्राम पलासबनी, थाना लोकपुर, जिला बीरभूम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की. गिरफ्तार आरोपी की अपराध शैली बेहद चालाक और खतरनाक थी. वह अपने और दूसरों के नाम पर फर्जी सिम और बैंक खाते बनाकर साइबर अपराधियों को कमीशन पर उपलब्ध कराता था. इसके अलावा वह गैस सब्सिडी का झांसा देकर लोगों को लिंक भेजता और उनसे प्राप्त ओटीपी के माध्यम से उनकी रकम ठगता था. आरोपी का नेटवर्क झारखंड और पश्चिम बंगाल में सक्रिय था.
इस मामले में जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 62/25 दर्ज की गई है. आरोपी को जेल भेजा जा रहा है. जामताड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. जनता से भी अपील की गई है कि संदिग्ध लिंक या फर्जी ऑफर्स से सतर्क रहें और किसी भी तरह की ठगी का शिकार न बनें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
