जामताड़ा/ Manish Barnwal पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईंबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के निर्देशन में एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम खरकोकुण्डी और महेशपुर के नजदीक धनबाद- साहेबगंज रोड के दक्षिण लगभग 100 मीटर जंगल- झाड़ी क्षेत्र में की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पांडु मंडल, उम्र 38 वर्ष, ग्राम सियाटांड़, थाना करमाटांड़ और निताई दा, उम्र 23 वर्ष, ग्राम विष्टोपुर, थाना नारायणपुर के रूप में हुई है. इनके पास से आठ फर्जी मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है.
इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में सुसंगत धराओं के मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अन्य बैंकों का अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे.
वे क्रेडिट और डेबिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर पीड़ितों के मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाते थे और इसके जरिए कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से ठगी करते थे.
गिरफ्तार साइबर ठग पांडु मंडल के खिलाफ पहले भी आरोप पत्र दाखिल हो चुका है. पुलिस के अनुसार ये गिरोह बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के भोले- भाले लोगों को निशाना बनाकर लगातार ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था. पूछताछ के गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
