जामताड़ा/ Yogesh Kumar नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के मदनाडीह पंचायत अंतर्गत सभी ग्रामों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सभी सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई. इस अवसर पर पंचायत की सभी जलसहियाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

मदनाडीह गांव में बंदना मंडल, मोहलीडीह में पुष्पा देवी, हरलाटांड में सफुरा खातून, जमुनियाचक में ब्यूटी पाठक, रामपुर में नीलम देवी, कोल्हार में साबिला बीबी, तेतुलियाटांड में मीणा देवी और धरमपुर में मीरा मरांडी ने सफाई कार्य में अहम योगदान दिया.
कार्यक्रम में ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया. इस पहल से पंचायत के सार्वजनिक स्थल साफ- सुथरे बने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी. जलसहियाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से यह संदेश गया कि सामूहिक प्रयास से ही गांवों में स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों सुनिश्चित किए जा सकते हैं.

